बेगूसराय में पुलिस की गुंडागर्दी, युवक की पिटाई के साथ ही फायरिंग का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है जिसमें लोगों ने दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट सहित फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है। पीड़ित मोहम्मद ईशान ने बताया कि उसके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और उसी के लिए बीती रात सामान आने वाला था और इसी वजह से वह लोग रास्ते पर बाइक लगाकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इतने में ही दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और पहले पूछताछ की, तत्पश्चात मोहम्मद ईशान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

- Sponsored Ads-

मोहम्मद ईशान ने पुलिसकर्मियों पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। मोहम्मद ईशान ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी इतने में ही जब लोग जमा होने लगे तब दोनों फरार हो गए। बाद में लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। फिलहाल लोगों ने वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article