अज्ञात चोरो ने बैंक शाखा के सामने से बाइक की चोरी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बुधवार को यूको बैंक सागी शाखा के सामने से चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक को गायब कर दिया। गायब हुए बाइक के मालिक व छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी शशिभूषण सिंह के पुत्र अभिनय कुमार ने खोदावंदपुर पुलिस को बाइक चोरी की घटना की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार को करीब 3 बजे दिन में अपनी हौंडा मोटरसाइकिल से यूको बैंक सागी शाखा गए थे जहां बैंक के सामने सड़क के किनारे वह अपनी बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर गए और कामकाज निपटाने के बाद जब वह  बाहर लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली।

- Sponsored Ads-

अज्ञात चोरो ने बैंक शाखा के सामने से बाइक की चोरी 2उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उनकी बाइक नहीं मिली। बताते चलें कि खोदावंदपुर थानाक्षेत्र में लगभग डेढ़ वर्षों के अंदर बाइक चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हुई हैं। प्रखण्ड क्षेत्र के मेघौल हाट,बाड़ा हाट,नारायणपुर हाट एवं चलकी हाट परिसर समेत कई अन्य जगहों पर बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अबतक चोर पुलिस पकड़ से बाहर है। अबतक एक भी मामले का उदभेदन नहीं किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article