बेगूसराय में बदमाशों ने घर से बुलाकर की युवक की गोली मार हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना गढ़हरा थाना क्षेत्र के भंडार डिपो और 6 नंबर डाला के बीच की है। मृतक की पहचान रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के सबौरा गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रवि कुमार उर्फ बॉबी आज अपने घर पर मौजूद था तभी उसे कोई बुलाने के लिए आया और वह चार चक्के पर बैठकर कही चला गया जिसके बाद परिवार वालों को यह सूचना मिली कि उसकी हत्या गोली मारकर कर दी गई है।

- Sponsored Ads-

मृतक मजदूरी का काम करता था और वर्तमान में अपने घर पर ही था। परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव 6 नंबर गुमटी के आस पास मौजूद है जिसकी सूचना के बाद मौके पर जाकर देखा गया तो युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक जब लोग सड़क से होकर गुजर रहे थे उसी वक्त किसी व्यक्ति की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना गढ़हरा पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article