बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुएं से मिला लापता युवक का शव, सनसनीखेज मौत से परिवार में कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ कल से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। संदेहास्पद इस मौत को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे है। लोगो के अनुसार युवक मानसिक रोग़ से ग्रसित था तो कुछ लोग इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे है।

- Sponsored Ads-

युवक का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी साँख स्थित कुंआ से बरामद हुआ है। युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जिनेंदपुर वार्ड नंबर दो के रहने वाले रंजीत दास के पुत्र रोहित कुमार के रूप मे हुई है। घटना के सामने आने के बाद से परिजनों को जहाँ रो रो कर बुरा हाल है वही गावं मे मातम पसर गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गई है।

बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुएं से मिला लापता युवक का शव, सनसनीखेज मौत से परिवार में कोहराम 2परिजनों नें बताया की मृतक रोहित कुमार सोमवार को घर से लापता था तब से उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी क्रम मे आज उसका शव दैता  कुआँ से बरामद हुआ।घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

Share This Article