पत्नी के माइके जाने से नाराज़ पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या,पुलिस कर रही है जांच
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस ने पिछले तीन दिनों से घर मे मृत पड़े एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के रूम से जहर का बोतल बरामद किया है। बदबू आने के बाद पड़ोसयो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरबाजा तोड़ कर मृतक को घर से बाहर निकाला। मृतक के रूम से जहर का बोतल बरामद किया गया है।बताया जाता है की दो महीने पहले पति पत्नी मे झगड़ा होने के बाद पत्नी मृतक को छोड़ कर माइके चली गई थी।
जिसके बाद मृतक घर मे अकेला रह रहा था। इसी बीच उसके द्वारा जहर खा कर आत्महत्या कर लिया गया। घटना छौराही थाना क्षेत्र के शाहपुर भोजा गावं की है। मृतक की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के भोजा शाहपुर के रहने वाले राजीव कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे मृतक के ससुर शिवनारायण महतो ने बताया की बीस साल पहले मृतक राजीब कुमार की शादी उनकी पत्नी के साथ हुई थी।
दो महीना पहले मृतक के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद पत्नी दो महीना से अपने मायके रह रही थी। इसी बीच मृतक की मौत की सुचना मिली। मृतक खेती और बाहर जाकर मजदूरी का काम किया करता था। मृतक के रूम से जहर का बोतल बरामद किया गया है। घर से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सुचना मिली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क