डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव में चार वर्षीय मासूम सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता सुनील मांझी पर उसे जमीन पर पटककर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि बच्चा पिछले दो-तीन वर्षों से बीमारी और कुपोषण से पीड़ित था। आरोप है कि खाना खाते समय बच्चे के शौच-पेशाब कर देने से नाराज पिता ने उसे थप्पड़ मारने के बाद जमीन पर पटक दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही आरोपी सुनील मांझी तीन शादी की है जिसमें पहली और दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है।
दूसरी पत्नी की बच्ची की बीमारी से तीसरी पत्नी भी नाराज चल रही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
डीएनबी भारत डेस्क