बेगूसराय में सर्पदंश से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्पदंश से एक बार फिर एक युवक की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के समीप की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार किसी काम से बखड्डा जा रहा था इसी क्रम में वह बेहोश होकर गिर गया। लोगों के द्वारा सूचना दी गई तत्पश्चात परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां जांच के बाद सर्पदंश की बात सामने आई।

बेगूसराय में सर्पदंश से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2लेकिन इलाज के क्रम में ही वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article