देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तेयाय ओपी पुलिस ने अतरुआ गांव में की छापेमारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर(बेगूसराय):शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देशी शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव वार्ड संख्या-12 में छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

 गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से देशी शराब बरामद की और शराब कारोबार में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान संजीव सहनी, पिता भरत सहनी, निवासी अतरुआ गांव, वार्ड-12 के रूप में हुई है।ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध तेयाय ओपी कांड संख्या 215/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।कुमारी निकिता भारती ने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article