भगवानपुर के मानोपुर चौक पर रंगदारी और लूटपाट के मामले में चार लोगो  पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर चौक स्थित एक दुकानदार से बदमाशों द्वारा रंगदारी की मांग को लेकर दुकान बंद कराने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में मानोपुर निवासी दुकानदार सुनील कुमार ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर मानोपुर निवासी रूपेश कुमार सहित 3 अज्ञात लोगों पर लूटपाट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी  रविवार की रात उनके दुकान पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर पिस्तौल सटा कर आरोपियों ने धमकी धमकी दी कि एक लाख रुपए रंगदारी दो।रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

भगवानपुर के मानोपुर चौक पर रंगदारी और लूटपाट के मामले में चार लोगो  पर प्राथमिकी दर्ज 2आरोपियों ने गल्ला में रखे 34 हजार 500 रुपए निकाल कर जबरन दुकान बंद करा दिया।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर  ने बताया कि थाने में कांड संख्या 78/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article