फफौत मौजा में सार्वजनिक रास्ता को स्थानीय प्रशासन ने कराया खाली

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत मौजा में अतिक्रमित सार्वजनिक रास्ता की जमीन को स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को खाली करवाया। इसकी जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि फफौत मौजा अंतर्गत खेसरा नं 322 थाना नं 82  की आम रास्ता की जमीन को वर्षो पूर्व से अतिक्रमित कर लिया गया था।

- Sponsored Ads-

इस मामले में खोदावंदपुर अंचल में वाद संख्या 04/22-23 संधारित है। अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश  के आलोक में सार्वजनिक रास्ता की इस जमीन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

सीओ ने बताया कि इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के कार्य में स्थल पर 4 दंडाधिकारी,4 पुलिस पदाधिकारी व करीब दो दर्जन पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा की गई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article