आरोपी हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जंक्शन से बागमती एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर बरौनी रेल खंड पर टिकट चेकिंग कर रहे फर्जी टीटीई को यात्रियों में धर दबोचा।
उक्त फर्जी टीटीई की पहचान बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में की गई है। आरपीएफ समस्तीपुर ने ट्रेन चेकिंग में चल रहे टीटीई टूनटन राय के बयान पर मामला दर्ज कर प्राथमिकी के लिए रेल पुलिस समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में बतायाजा रहा है कि उक्त फर्जी टीटीई बागमती एक्सप्रेस में सफर कर रहा था।
इस बीच टिकट चेकिंग के नाम पर 8-10 यात्रियो से राशि ली। इस के बाद बरौनी से 17006 रक्सौल सिकंदराबाद एक्सप्रेस से जांच कर समस्तीपुर रेल मंडल की टिकट निरीक्षण टीम बागमती एक्सप्रेस में जब यात्रियों के पास पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि एक टीटीई पहले ही टिकट जांच कर जा चुका है।
जिसके बाद टीम में शामिल टीटीई टूनटून राय ने एस 1 कोच से दौड़ते हुए पेंट्रीकार तक पहुंचे। जहां फर्जी टीटीई को पकड़ा गया। जांच में पता चला की वह नकली टीटीई है। जिसके बाद आरोपी को आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया. रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट