शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ा गांव निवासी बलराम चौधरी का पुत्र जनार्दन निषाद अपने ही गांव में शराब पीकर उपद्रव मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 342/25 दर्ज करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जनार्दन निषाद इससे पूर्व भी शराब पीकर हंगामा कर चुका है। उस समय उसे सनहा संख्या 588/25 के तहत गिरफ्तार कर प्रथम वार मानते हुए जुर्माना पर छोड़ दिया गया था। लेकिन बार-बार शराब पीकर शांति भंग करने के कारण इस बार उसके खिलाफ नियमित मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article