बांकीपुर की जीत पर समस्तीपुर में जश्न: जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में भी जनसुराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

- Sponsored Ads-

 कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी, मिठाइयां बांटी और जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर कार्यालय प्रभरी सह कोषाध्यक्ष राज कमल ने कहा कि यह केवल जनसुराज की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने इसे विकास, बदलाव और बेहतर राजनीति की दिशा में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

बांकीपुर की जीत पर समस्तीपुर में जश्न: जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां 2उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब नई सोच और विकास आधारित राजनीति को समर्थन दे रही है, जिसका संदेश इस जीत से पूरे बिहार में गया है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। 

उबांकीपुर की जीत पर समस्तीपुर में जश्न: जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां 3न्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनसुराज संगठन और अधिक मजबूती के साथ बिहार के हर जिले और गांव तक अपनी पहुंच बनाएगा तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर विकास की नई दिशा तय करेगा। 

समस्तीपुर में आयोजित इस खुशी के माहौल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article