समस्तीपुर महानगर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष बने मिथुन, समर्थकों में खुशी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-मिथुन बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष समस्तीपुर।राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने बहादुरपुर के युवा नेता मिथुन कुमार पासवान को समस्तीपुर महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने उम्मीद जाहिर की है कि मिथुन के नेतृत्व में समस्तीपुर महानगर में पार्टी न सिर्फ मजबूत होगा बल्कि पार्टी की विचारधारा को शहर के आमजनों तक पहुंचाने में आसानी होगी।इधर इनके मनोनयन पर बंटी जायसवाल, कुणाल राम, रजनीश यादव ,पंकज कुमार, राजेश साहनी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद को साधुवाद दिया है।

समस्तीपुर महानगर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष बने मिथुन, समर्थकों में खुशी 2साथ ही उम्मीद जाहिर की है कि इनके नेतृत्व में पार्टी शहर में काफी मजबूत होगा। उक्त लोगों ने आगे कहा कि मिथुन कुमार पासवान के अंदर संगठन चलाने की काफी क्षमता है और यह ऊर्जावान युवा नेता है जिससे पार्टी को काफी लाभ मिलेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article