“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नालंदा में जश्न, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

DNB Bharat Desk

नालंदा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों के बीच खुशी की लहर है। बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र मैदान के प्रांगण में पटाखे फोड़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत जिंदाबाद के नारे लगाकर खूब मिठाई बटी। बीजेपी नेताओं ने भारतीय सेना के एक्शन की तारीफ की।

- Sponsored Ads-
"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नालंदा में जश्न, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी 2

इसी क्रम में शहीद हरदेव चौक बिहार शरीफ़ पर लोगों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मिठाई और आतिशबाजी भी की। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आम पर्यटकों को जिस प्रकार से आतंकियों ने निशाना बनाया था उसके बाद से देश भर में गम और गुस्सा था। देश के कोने-कोने से नरेंद्र मोदी सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नालंदा में जश्न, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी 3

पूरे देश में आतंक के खिलाफ 15 दिनों से प्रदर्शन चल रहे थे। बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की खबर मिली। इसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article