वीरपुर मुजफ्फरा के शिक्षक मो. वसीउल हक अंसारी 14 सितंबर को नई दिल्ली में ‘नेशनल स्कूल लीडर अवार्ड’ से होंगे सम्मानित

DNB Bharat Desk

राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय कटहरिया के प्रधान शिक्षक सह मुजफ्फरा निवासी मोहम्मद वसीउल हक अंसारी को विद्यालयी कार्यों में कुशल नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आगामी 14 सितंबर को नई दिल्ली में ‘नेशनल स्कूल लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ भारत, नई दिल्ली’ द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं जम्मू-कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रख्यात प्राध्यापक मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

- Sponsored Ads-

मोहम्मद वसीउल हक अंसारी का शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करने का लंबा और उत्कृष्ट इतिहास रहा है वर्ष 1993 में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, वर्ष 1994 में जिला युवा पुरस्कार तथा वर्ष 1995 में गांधी शांति पुरस्कार से उन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं भाषा के क्षेत्र में उन्हें वर्ष 2021 में ‘नेशनल उर्दू टीचर अवार्ड’, 2023 में ‘नेशनल उर्दू अवार्ड’ तथा 2025 में ‘नेशनल लैंग्वेज अवार्ड’ से नवाजा जा चुका है। इस सम्मान की घोषणा से क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

वीरपुर मुजफ्फरा के शिक्षक मो. वसीउल हक अंसारी 14 सितंबर को नई दिल्ली में 'नेशनल स्कूल लीडर अवार्ड' से होंगे सम्मानित 2

लोगों ने इसे कटहरिया विद्यालय, भगवानपुर प्रखंड और पूरे बेगूसराय जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। बधाई देने वालों में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सह मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, ओम प्रकाश, सलीम उद्दीन, जाकिर हुसैन, हाजरा खातून, शब्बीर आलम, सूरज कुमार, रिंकू कुमारी, नीलम कुमारी, पंकज पंडित, आरफा, खालिदा तमन्ना, अर्पण, फैसल अंसारी एवं राजा मोहसिन सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग शामिल हैं।

Share This Article