पश्चिम बंगाल,असम, पुद्दुचेरी राज्यों में खिला कमल,बीजेपी की प्रचंड जीत पर नालंदा में मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

DNB Bharat Desk

पश्चिम बंगाल असम पुद्दुचेरी समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बिहार के नालंदा में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुलाल, मिठाई और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

नालंदा में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का भव्य जश्न मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान पटाखों की गूंज से पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा “ये जीत सिर्फ बीजेपी की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद कमल खिला है।

पश्चिम बंगाल,असम, पुद्दुचेरी राज्यों में खिला कमल,बीजेपी की प्रचंड जीत पर नालंदा में मिठाई खिलाकर मनाया जश्न 2ममता सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और महिलाओं व हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। ये श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों की जीत है।आजादी के बाद बंगाल की जनता को आजादी आज मिला है।”जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक बीजेपी का विस्तार जारी रहेगा और आने वाले समय में देश के बाकी हिस्सों में भी कमल खिलेगा।नालंदा में जश्न की ये तस्वीरें साफ संकेत दे रही हैं कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।

Share This Article