वीरपुर में जमीन या आपसी विवाद में मारपीट, बुजुर्ग का सिर फटा और दोनों हाथ टूटे; थाने में मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में आपसी रंजिश और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण दीपक कुमार ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

दर्ज आवेदन के अनुसार, आरोपी प्रिंस कुमार, विश्वनाथ चौधरी, मौसम देवी और खुशी कुमारी अचानक खंती, रॉड और हथौड़ी जैसे घातक हथियारों से लैस होकर पीड़ित के घर के पास पहुंचे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक कुमार के बुजुर्ग पिता बैधनाथ चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में आरोपियों ने बुजुर्ग का सिर फोड़ दिया और उनके दोनों हाथ भी बुरी तरह तोड़ दिए।

वीरपुर में जमीन या आपसी विवाद में मारपीट, बुजुर्ग का सिर फटा और दोनों हाथ टूटे; थाने में मामला दर्ज 2घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित दीपक कुमार के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में नामजद प्राथमिकी (केस) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

Share This Article