शादी की नियत से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण,पिता ने थाना से लगाया न्याय की गुहार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को देर रात में शादी कर लेने की नियत से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लेने से संबंधित मामला सामने आया है।

पीड़ित पिता ने घटना को लेकर वीरपुर थाना में आवेदन देकर वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 5 के मोहम्मद कादिर के पुत्र मोहम्मद छितना के सहयोग से पकठौल निवासी मोहम्मद कयूम के पुत्र मोहम्मद छोटु समेत 6 लोगों पर शादी कर लेने से संबंधित बातों को बताकर अपहरण कर शादी कर लेने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए आवेदन दिया है।

थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि पीड़ित पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस को जांच करने के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article