मुंगेर में राजद प्रदेश महासचिव को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर मुंगेर से है जहां बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह एक राजद नेता को गोली मार दी। गोलीबारी में राजद नेता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान राजद प्रदेश महासचिव पंकज यादव के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि राजद नेता सुबह 6 बजे के लगभग मुंगेर हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

केस मैनेज करने से मना करने पर मारी गोली

घायल राजद नेता के पिता ने बताया कि नवटोलिया निवासी मिट्टू कुमार और अमन कुमार राजद नेता पंकज यादव को एक केस मैनेज करने के लिए कई दिनों से कह रहे थे, जिससे उन्होंने मना कर दिया था। केस मैनेज करने से मना करने पर उन्होंने ही गोली मारी है।

मुंगेर में राजद प्रदेश महासचिव को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान... 2
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

राजद नेता और प्रत्यक्षदर्शी ने कहा

मामले में घायल राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव ने बताया कि वे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी अपराधी आए और फायरिंग करने लगे। एक गोली लगते ही मैं बेहोश हो गया उसके बाद मुझे कुछ पता नहीं क्या हुआ। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक अपराधी उनके सामने पहुंचे और पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग के बाद अपराधी ने उन्हे गोली मार दी और फिर फरार हो गए।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह में राजद नेता को गोली मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में दो लोगों का नाम सामने आया है जिसने पैसे के लेन देन में गोली मारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी कर ली जायेगी।

विपक्ष की आवाज दबाया जा रहा

राजद प्रदेश महासचिव को गोली मारे जाने की घटना के बाद राजद ने राज्य सरकार पर हमला किया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ही गोलियों का सहारा लेते हुए प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर हमला किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article