नालंदा में संदिग्ध अवस्था में महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

नालंदा जिला के नालन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंधा गांव में शौच के लिए गई एक 40 वर्षीया महिला की बीती रात गला रेत हत्या कर दिये जाने का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के नालन्दा थाना क्षेत्र के खंधा में शौच गई, एक 40 वर्षीया महिला की बीती रात गला रेत हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नियामतनगर गांव निवासी टुन्नी चौधरी की (40) वर्षीया पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संदर्भ में मृतिका की बेटी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता टुन्नी चौधरी ने 5 डिसमिल जमीन बेचा था। जिसके रुपए गांव के ही एक व्यक्ति के पास रखने के लिए दिया था। जब उसकी मां पैसे मांगने जाती थी तो टालमटोल कर गाली गलौज कर उसे भगा दिया जाता था। परिजन ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि उसी खुन्नस में बदमाशों ने जब सरिता देवी शौच के लिए खेतों की ओर गई तो उसका गला रेतकर हत्या कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article