समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को दिया अंजाम, 2.50 लाख की लूट

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम शाखा की घटना ,बैंक गार्ड गंभीर रूप से घायल, हवाई फायरिंग की भी सूचना, बैअंक के अंदर ग्रहाकों से भी लूट पाट।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला से एक बड़ी खबर मिल रही है जहां दीनदहारे बेखौफ़ अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कर्पूरी ग्राम शाखा में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने बैंक से 2.50 लाख नगद लूट कर की घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

वहीं जाते जाते बैंक के कर्मी और ग्राहक से भी लूटपाट करते हुए बैंक में तैनात होम गॉर्ड के जवान को बुरी तरह घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने बैंक के बाहर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम की है। वहीं घटना स्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचकर सीसी कैमरे का फुटेज खंगाल कर बैंक लूट काण्ड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाई की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता बैजनाथ झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article