बेगूसराय में बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर हर्ष फायरिंग देखने को मिला जहां बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव के रहने वाले शंभू राय का पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि पिंटू पैसे से ट्रक ड्राइवर है और बीती रात गांव के ही रहने वाले बलवंत राय की बेटी की शादी थी। उन्होंने बताया है कि इस बारात को देखने के लिए पिंटू राय गया था। तभी अपराधियों ने इसे जानबूझकर गोली मार दिया।वहीं गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और पिंटू राय को गोली लगने से वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

बेगूसराय में बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2आनन फानन में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कर जहां इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया है की दुश्मनी के वजह से ही पिंटू राय को गोली मारकर घायल किया है। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article