एनटीपीसी बरौनी: 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, सुरक्षा के क्षेत्र में मिला ‘इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड’

DNB Bharat Desk

एनटीपीसी समूह 90 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय स्रोतों, जैसे सौर, जल एवं पवन ऊर्जा, से उत्पादित की जाएगी।एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों के माध्यम से विकास की गाथा पिरो रहा है।

- Sponsored Ads-

उक्त बातें एनटीपीसी बरौनी में बुधवार को टाउनशिप परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने विगत वर्षों के सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा एनटीपीसी बरौनी में सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में परियोजना में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं हुई है।

एनटीपीसी बरौनी: 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, सुरक्षा के क्षेत्र में मिला 'इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड' 2उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति के लिए एनटीपीसी बरौनी को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा वर्ष 2026 के इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड के ‘मेरिट विनर’ श्रेणी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सेफ्टी अवार्ड-2025 के अंतर्गत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ से भी सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियां एनटीपीसी बरौनी की सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

एनटीपीसी बरौनी: 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, सुरक्षा के क्षेत्र में मिला 'इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड' 3

इसी क्रम में परियोजना प्रमुख द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि एनटीपीसी का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एनटीपीसी बरौनी में लगाया जा रहा है, जो पूरे बिहार और बेगूसराय के लिए गौरव की बात है।

एनटीपीसी बरौनी: 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, सुरक्षा के क्षेत्र में मिला 'इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड' 4प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना प्रमुख श्री घोष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया। इस अवसर पर बेगूसराय के प्रमुख मीडिया समूहों के ब्यूरो चीफ, संवाददाता एवं अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

एनटीपीसी बरौनी: 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य, सुरक्षा के क्षेत्र में मिला 'इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड' 5प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं द्वारा सामुदायिक विकास संबंधी विभिन्न सुझाव भी दिए गए, जिस पर प्रबंधन का सकारात्मक रुख रहा। इस अवसर पर एनटीपीसी की ओर से  मुख्य महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षणअनिल कुमार त्रिपाठी,अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन डी एस कुमार, अपर महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट महेश अलुगोलु , अपर महाप्रबंधक, पर्यावरण अबनि कुमार बाग, के एन मिश्रा, उमेश निगम सहित मानव संसाधन, सीएसआर एवं टीएस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share This Article