बेगूसराय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, जातिगत जनगणना कराए जाने का किया स्वागत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में शुक्रवार को एनडीए के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा देशभर जातिगत जनगणना कराये जाने के ऐतिहासिक फैसले पर बेगूसराय में एनडीए की प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने की एवं संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया। जिसमे बेगूसराय के सदर बिधायक कुंदन कुमार प्रदेश से आये एनडीए के प्रवक्ता जदयू से परिमल कुमार ,भाजपा से प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित किये।

बेगूसराय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, जातिगत जनगणना कराए जाने का किया स्वागत 2इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज पूरे देश में जातीय जनगणना होगा। उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार ऐतिहासिक फैसला लिया है।लेकिन विपक्ष के कुछ लोग अपने आपको क्रेडिट लेने की होड़ में लगे हुए हैं।

Share This Article