खान सर–रोशन आनंद विवाद की तर्ज पर अब समस्तीपुर में भी कोचिंग संस्थान को लेकर बढ़ा विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ए. कुमार ने रखी अपनी बात

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। हाल के दिनों में चर्चित रहे खान सर और रोशन आनंद के विवाद जैसी स्थिति की चर्चा के बीच अब मॉडर्न साइंस कोचिंग का मामला सुर्खियों में है। संस्थान से जुड़े विवाद को लेकर ए. कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया और पूरे मामले पर अपना पक्ष सार्वजनिक किया।

- Sponsored Ads-

प्रेस वार्ता में ए. कुमार ने आरोप लगाया कि मॉडर्न साइंस कोचिंग के पार्टनर सचिन कुमार द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे हैं। उनका दावा है कि कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों और निजी हितों की वजह से उनकी वर्षों की मेहनत से बनी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ए. कुमार ने कहा कि उनके पास अपने पक्ष को साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं। 

खान सर–रोशन आनंद विवाद की तर्ज पर अब समस्तीपुर में भी कोचिंग संस्थान को लेकर बढ़ा विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ए. कुमार ने रखी अपनी बात 2यदि आवश्यकता पड़ी तो वे सभी साक्ष्य संबंधित प्रशासनिक और कानूनी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने से सभी भ्रम स्वतः दूर हो जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को बिना तथ्यों के आधार पर ठेस पहुंचाना उचित नहीं है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच ही सही रास्ता है। 

खान सर–रोशन आनंद विवाद की तर्ज पर अब समस्तीपुर में भी कोचिंग संस्थान को लेकर बढ़ा विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ए. कुमार ने रखी अपनी बात 3फिलहाल इस पूरे मामले में मॉडर्न साइंस कोचिंग के पार्टनर सचिन कुमार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों पक्षों के दावों और आरोपों के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच या संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बाद वास्तविक तथ्य क्या सामने आते हैं। तब तक किसी भी पक्ष के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article