नालंदा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, बदमाशों ने पीट-पीटकर की अधेड़ की हत्या; दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने 42 वर्षीय अमरजीत केवट पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक स्वर्गीय युगल केवट के पुत्र थे। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

- Sponsored Ads-

मृतक के पुत्र शिवराज कुमार ने बताया कि पड़ोसी पक्ष से काफी दिनों से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपितों ने अमरजीत केवट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रदीप किशोर सिन्हा एवं थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

नालंदा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, बदमाशों ने पीट-पीटकर की अधेड़ की हत्या; दो गिरफ्तार 2एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र युवराज कुमार के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नालंदा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, बदमाशों ने पीट-पीटकर की अधेड़ की हत्या; दो गिरफ्तार 3 त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेश पासवान और मंटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article