बेगूसराय में जमीनी विवाद से परेशान महिला ने सुसाइट नोट चिपकाकर बच्चों के साथ किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने महिला की बचाई जान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत के श्रीरामपुर गांव में दोपहर एक महिला ने सुसाइड नोट दरवाजे के बाहर चिपका कर अपने दो बच्चे के साथ दुकान का शटर बंद करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 के पुलिस टीम को सूचना दिया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद से परेशान महिला ने सुसाइट नोट चिपकाकर बच्चों के साथ किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने महिला की बचाई जान 2ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी एसआई दिलीप कुमार सिंह, महिला सिपाही अर्पणा भारती व सैफ चालक संदीप कुमार ने अपनी तत्परता दिखाते हुए मौके पहुंचकर ऊक्त दुकान का वेंटीलेटर को खंती से तोड़ कर एक युवक को अंदर घुसा कर ऊक्त महिला को दुकान के अंदर से वेंटीलेटर के द्वारा सकुशल निकाला गया।आप तस्वीर मे देख सकते कि पुलिस के जवान के द्वारा किस कदर से रेश्कू करके महिला को निकाला जा रहा है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद से परेशान महिला ने सुसाइट नोट चिपकाकर बच्चों के साथ किया आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने महिला की बचाई जान 3तत्पश्चात 112 की पुलिस टीम ने ऊक्त महिला को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया। ऊक्त घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना के संबंध में चिपकाए गए सुसाइड नोट में श्रीरामपुर निवासी संजीत महतों की पत्नी गायत्री देवी के द्वारा बताया गया है कि मनोज महतों व मुकेश महतों जमीनी विवाद को लेकर हमें परेशान कर रखा है। मुझे घर बनाने से रोकता है। इसी कारण हम ये कदम उठा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article