बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा हडकंप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल अवस्था में छोटे भाई को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।  पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 2 की है।

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा हडकंप 2घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 2 के रहने वाले सुधीर प्रसाद गुप्ता का पुत्र पूजा कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पूजा कुमार अपने घर पर था तभी बड़ा भाई आलोक कुमार शराब के नशे में धूत होकर गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध छोटे भाई पूजा कुमार ने किया तो इसी से नाराज होकर बड़े भाई आलोक कुमार ने छोटे भाई पूजा कुमार को गोली मार दिया।

 बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा हडकंप 3गोली लगने से पूजा कुमार बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो आलोक कुमार मौके से फरार हो गया। और घायल अवस्था में पूजा कुमार को  इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 हालांकि इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है साथ ही साथ आरोपी बड़े भाई आलोक कुमार को पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article