बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को गोलीमार कर किया घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत जिनेदपुर पंचायत के पुबारी रजौड़ा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने बाजार जा रहे एक युवक को शनिवार शाम को गोलीमार कर घायल कर दिया है। घायल युवक गंभीर अवस्था में नीजी अस्पताल में इलाजरत है। घटना बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र की है। एवं घायल युवक की पहचान जिनेदपुर पंचायत के पूबारी रजौड़ा गांव निवासी अरविंद राय के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घायल युवक को गाल के पास टुड्ढी में एक गोली लगी है।परिजनों ने कहा है कि अपराधियों ने इसे गोली मारी है। लेकिन सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गोली शनिवार को लगी थी। लेकिन परिजनों द्वारा रविवार को दिया गया है। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल बेगूसराय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article