नालंदा पुलिस ने मुन्ना डॉन के हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,जिंदा कारतूस,चार खोखा,एक देशी पिस्टल,दो मोबाइल भी किया बरामद

DNB Bharat Desk

विगत 12 अप्रैल को मुन्ना डॉन दीपनगर बाजार जा रहे थे। उसी दौरान शेखोपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर रोककर अभियुक्तों के द्वारा बगल के मकई के खेत में गोली मारकर धायल कर दिया गया था। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा पुलिस ने मुन्ना डॉन की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त सहित दो लोगों को गिरफतार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि विगत 12 अप्रैल को मुन्ना डॉन दीपनगर बाजार जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने मुन्ना डॉन के हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,जिंदा कारतूस,चार खोखा,एक देशी पिस्टल,दो मोबाइल भी किया बरामद 2उसी दौरान शेखोपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर रोककर अभियुक्तों के द्वारा बगल के मकई के खेत में गोली मारकर धायल कर दिया गया था। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के भतीजा शिशुपाल पासवान के द्वारा पांच नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। थानाध्यक्ष दीपनगर एवं आसूचना ईकाई के पदाधिकारियों के द्वारा तकनीकि अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया।

नालंदा पुलिस ने मुन्ना डॉन के हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,जिंदा कारतूस,चार खोखा,एक देशी पिस्टल,दो मोबाइल भी किया बरामद 3अनुसंधान के दौरान स्पष्ट हुआ कि इस कांड के नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र महतो तथा अन्य अभियुक्तों ने योजना अनुसार पूर्व के रंजिश को लेकर सुपारी देकर अंतर्जिला अपराधकर्मियों के सहयोग से मुन्ना डॉन की हत्या को अंजाम दिलाया गया। अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर बरामद किया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article