नालंदा: कर्जदार से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, आठ लाख का था कर्ज

DNB Bharat Desk

नालंदा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कर्ज के दबाव में आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और सूदखोरों के लगातार दबाव से परेशान चल रहा था।मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नीमतर गांव का है, जहां संतोष मालाकार नामक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

- Sponsored Ads-

आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने कर्जदाताओं के नाम उजागर किए हैं।परिजनों के अनुसार, संतोष ने वीरमणि यादव, पिंटू यादव और मनोज यादव से ब्याज पर कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, एक दिन पहले ही कर्जदारों द्वारा उसे कथित तौर पर बेइज्जत भी किया गया था, जिससे वह काफी आहत था।बताया जा रहा है कि संतोष पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था और इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

नालंदा: कर्जदार से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, आठ लाख का था कर्ज 2जहर खाने के बाद उसने खुद ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Share This Article