डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 1 दसैनतौर टोल में गूरूवार को देर शाम में एक सुनसान घर में एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव जब आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो समाज में रह रहे सभी समुदाय के लोग हक्का बक्का रह गये।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन दल बल के साथ घटना अस्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात सुक्ष्म व बारीकी से करते हुए।एफ एस एल टीम को विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के लिए बुलाया। मृत युवक की पहचान 42 वर्षीय श्याम साह के रूप में किया गया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि फौरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे मृत युवक का फंदा से लटके शव और पोजीशन से तो प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतित हो रहा है।इस संबंध में मृतक के भतीजा नीतीश कुमार ने बताया कि चाचा 15 दिन पहले चाची और अपने पांच वर्षीय पुत्री को साथ लेकर राजस्थान काम करने गए थे।
चार दिन पहले वें वहां से यहां आए और आज गले में फंदा डाल कर आत्म हत्या कर लिए हैं। चाची और मेरी चचेरी बहन अब भी राजस्थान में हीं है।हम लोग भी बेगूसराय में रहते हैं।फोन गया है तो आए हैं।
इस संबंध में आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि श्याम शांत स्वभाव और मृदुभाषी किस्म का यूवक था। गांव के सब लोग इसे पहचानते भी नहीं हैं। श्याम सब दिन राज स्थान में हीं रहकर मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण किया करता था।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट