भगवानपुर में 10 लीटर देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार,गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

DNB Bharat Desk

भगवानपुर /संवाददाता।भगवानपुर थाना पुलिस ने प्रातः गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया।

थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के अनुसार, प्रातः गश्ती के क्रम में मिली सूचना पर पुलिस टीम थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर नवटोलिया पहुंची। वहां आशा देवी, पति- उदय चौधरी के घर से अवैध शराब बरामद की गई।

भगवानपुर में 10 लीटर देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार,गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई 2पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article