समस्तीपुर: बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी, सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स चोरी के आरोप में जीआरपी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि उक्त ट्रेन से यात्रा कर रही प्रयागराज की समीक्षा पाल की शिकायत पर रेल पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया। 

समस्तीपुर: बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी, सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार 2पूछताछ के दौरान उक्त महिला की पहचान सीतामढ़ी की रहने वाली चांदनी देवी (55 वर्ष) के रूप में हुयी है।

Share This Article