बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, 15 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां 15 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बताते चले कि नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा के कुख्यात 15 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी अंकित कुमार को नावकोठी पुलिस गिरफ्तार कर चैन की सांस ली है।

- Sponsored Ads-

इस अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 15 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि यह एक कुख्यात अपराधी है। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर एक दुकान पर बैठा अपराधी भागने लगा। लगभग 500 मीटर तक खदेड़कर पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, 15 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2हाल ही में महेशवाड़ा के नौलखा गांव में रंगदारी मांगने के क्रम में दो घरों पर फायर किया था। नावकोठी कांड संख्या 192/25 एवं 193/25 दर्ज है। इसके ऊपर नावकोठी और मंझौल में छह मुकदमे दर्ज हैं ।जिसमें मंझौल में एक हत्या का मामला भी दर्ज है। लोगों के बीच आतंक फैलाने के लिए पिस्टल लहराना,दहशत फैलाने के लिए फायर करना, लोगों का गिरोह तैयार कर रंगदारी मांगना, लोगों को भयभीत करना आदि मुख्य पेशा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article