समस्तीपुर: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC बोगी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, रेल पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों द्वारा शराब के बड़े बड़े खेप मंगाए जाते हैं। कभी ट्रेन तो कभी ट्रक से बिहार में शराब के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 

- Sponsored Ads-

शराब तस्कर शराब लाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते रहते हैं। बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन करने के लिए इन दिनों रेल पुलिस काफी सक्रिय है और लगातार ट्रेनों में तलाशी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को आरपीएफ पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

समस्तीपुर: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC बोगी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, रेल पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप 2बताया जाता है कि रेल पुलिस स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में तलाशी के छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है हालांकि इस दौरान कारोबारी फरार होने में सफल रहा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article