डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर चौक स्थित प्रियंका ज्वेलर्स में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर जेवर की लूट कर फरार हो गया। घटना दिन के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। दुकान के स्वामी राहुल कुमार ने बताया कि 20 किलो चांदी और तीन सौ ग्राम सोना की लूट की गई है।

दुकान में ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसा था बदमाश फायरिंग करते मौके से भागा।पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे भी बरामद की है।डीएसपी संजय कुमार सदर 2 ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाली जा रही है।दो खोखे भी सड़क से बरामद की गई है। अपराधी कोई भी हो पुलिस के चंगुल से नहीं बच सकती।जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।
इधर घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया।आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केवल शराब के पीछे पड़ी रहती है। और अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। लोगों सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट