सोना चांदी दुकान में लूट कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा,  एक अपराधी को लूटी गई सोना चांदी के साथ किया गिरफ्तार 

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सोना चांदी दुकान में लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।  मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से लूटी हुई सोना चांदी भी भारी मात्रा में बरामद की गई है। गिरफ्तारी मटिहानी थाने के पुलिस ने चकबाली गांव से की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान चकबली गांव के रहने वाले विपिन कुमार निषाद के रूप में की गई है।

सोना चांदी दुकान में लूट कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा,  एक अपराधी को लूटी गई सोना चांदी के साथ किया गिरफ्तार  2 घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि 11 अप्रैल को मटिहानी थाना क्षेत्र के चकवाली स्थित एक सोना चांदी की दुकान में चार की संख्या में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया है कि सोना चांदी दुकान से भारी मात्रा में सोना चांदी लूटकर अपराधी फरार हो गया था। तभी से मटिहानी थाने के पुलिस ने लगातार  अपराधी को गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही थी। लेकिन अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर था। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर विपिन कुमार निषाद को चकबली गांव से गिरफ्तार किया।

सोना चांदी दुकान में लूट कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा,  एक अपराधी को लूटी गई सोना चांदी के साथ किया गिरफ्तार  3गिरफ्तार करने के बाद विपिन कुमार निषाद से कराई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया है कि 11 अप्रैल को चकवाली स्थित सोना चांदी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया है कि चार की संख्या में अपराधी ने सोना चांदी दुकान में लूट कांड को अंजाम दिया था।वही मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि  दुकान से लूटी हुई सोना चांदी को भी पुलिस ने बरामद किया है।हालांकि तीन अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सोना चांदी दुकान में लूट कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा,  एक अपराधी को लूटी गई सोना चांदी के साथ किया गिरफ्तार  4उन्होंने बताया है कि आरोपी विपिन कुमार निषाद के ऊपर कई थाने में लूट आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं दूसरी उपलब्धि मुफस्सिल थाना के पुलिस को मिला जहां प्रिंसिपल नाम की अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है की प्रिंसिपल नामक अपराधी पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article