गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो मोबाईल किया बरामद
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के नगर थाना छेत्र केन्द्रीय विद्यालय के पास 7 मार्च की देर शाम आयुष कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले का नगर थाने की पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड निवासी साजन कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो मोबाईल बरामद किया गया। उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीते 7 मार्च की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने आयुष कुमार नाम के युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिस समय वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाजार से सामान लेकर अपने मामा के घर जा रहा था। इधर घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर थानाध्यक्ष ,मुफ्फसिल थानाध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए इस घटना के उद्वेदन के लिए तत्काल एक टीम का गठन कर दिया गया,
तथा पिड़ित पक्ष के द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए, घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने इस घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का संबंध प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार से भी है, जो एक अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट