डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर समस्तीपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को झालमुरी और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। शहर के स्टेडियम मार्केट से निकला विजय जुलूस मोहनपुर रोड होते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी कर रही थी।

BJP एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत का सपना स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्षों पहले देखा था, वह आज साकार हुआ है। बंगाल में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर था, जिससे मुक्ति दिलाने के लिए बंगाल के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और वहां से प्रचंड जीत दिलाई है। अब आने वाले दिनों में बंगाल में विकास की गति तेज होगी। मौके पर BJP की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।
इस जीत से स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है।लोग ममता सरकार से उब चुके थे। नीलम सहनी ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी की सरकार से उब चुके थे। बंगाल में अपराध चरम पर था। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब वहां विकास की गति तेज होगी। इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के प्रबंध किए थे, जिसका नतीजा था कि बड़े पैमाने पर लोग घर से बाहर निकले और मतदान में भाग लिया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट