बेगूसराय में किसान का बेटा अभिषेक ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, गांव में खुसी का माहौल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में किसान का बेटा अभिषेक ने जेईई एडवांस में परचम लहराया है।  इस कामयाबी से न सिर्फ अभिषेक का परिवार बल्कि गांव के लोगो मे खुशी देखी जा रही है। अभिषेक ने ऑल इंडिया में 14860 जबकि ओबीसी कैटेगरी में  3688 रैंक मिला है। आपको बताते चले की बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के खरमौली गांव के रहने वाले राम कुमार महतो का पुत्र अभिषेक कुमार ने जेईई एडवांस की रिजल्ट में सफलता हासिल कर गांव परिवार सहित प्रखंड व जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। उसे आल इंडिया में 14860 रैंक मिला है।जबकि ओबीसी कैटगरी में 3688 रैंक हासिल की है। वही पिता राम कुमार महतो किसान है।  मां अर्चना कुमारी गृहणी है। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हासिल की है ।

बेगूसराय में किसान का बेटा अभिषेक ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, गांव में खुसी का माहौल 2उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली से वर्ष 2023 में कुल 428 अंक प्राप्त कर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। जबकि इंटर 2025 में सन साइन रेशिडेनशियल पब्लिक स्कूल पटना मनेर से सीबीएससीई बोर्ड से उत्तीर्ण की।‌  पिता ने बताया कि सुपर 30 के संचालक अभयानंद की देखरेख में दो साल पढ़ाई की । इसी दौरान वहां पढ़ाई-लिखाई रहना भी होता था।इसी वर्ष जेईई मेन की भी उसने परीक्षा उत्तीर्ण की।

बेगूसराय में किसान का बेटा अभिषेक ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, गांव में खुसी का माहौल 3अभिषेक का इंडिया के टाप फाइव इंजीनियरिंग कॉलेज में से किन्हीं एक कालेज में एडमिशन होगा।इस बात से घर व परिवार में काफी खुशी का माहौल है।बचपन से ही वह मेधावी छात्र रहा है।वहीं अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय माता पिता घर परिवार के सहित गुरुजनों संत कुमार सहनी को दिया है।उन्होंने बताया कि सफलता मिलने में खासकर सुपर 30 के अभयानंद का काफी सराहनीय सहयोग रहा। उसके माता-पिता भाई-बहन सहित अन्य सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के एचएम संत कुमार सहनी, शिक्षक संतोष महतो सहित कई शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने अभिषेक की इस शानदार सफलता पर बधाई दी है।

Share This Article