बरौनी थाना पहुंच डीआईजी कमज़ोर वर्ग आमिर जावेद ने सुमंत कुमार पासवान हत्याकांड का किया समीक्षा

DNB Bharat Desk

पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश के आलोक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कमज़ोर वर्ग आमिर जावेद ने रविवार को बरौनी थाना पहुंच कर बरौनी थाना कांड संख्या -31/22 , दिनांक -12 जनवरी,2022. धारा -302/201/34 भादवि/एवं कई अन्य संज्ञेय धारा सहित एससी /एसटी एक्ट में दर्ज कांडों का गहनता से समीक्षा किया। इस दौरान सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति, डीएसपी क्राइम बेगूसराय के बी सिंह एवं डीएसपी कमज़ोर वर्ग, थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, इंस्पेक्टर कमज़ोर वर्ग ने घटना से सन्दर्भित जानकारी डीआईजी कमज़ोर वर्ग को दिया।

- Sponsored Ads-

साथ ही डीआईजी ने इस काण्ड के वादिनि मृतक युवक सुमंत कुमार पासवान की मां बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुरचाँद गांव निवासी माला देवी एवं पिता गणेश पासवान से भी घटना से सन्दर्भित जानकारी एकत्रित किए। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में काण्ड की वादिनि मृतक की मां माला देवी ने अपने ही ग्रामीण मिर्जापुरचांद निवासी त्रिवेणी सिंह, बंसी सिंह, अंजनी सिंह, अरविन्द सिंह, अंजनी सिंह, निक्की सिंह एवं विक्की सिंह पर नामज़द प्राथमिकी दर्ज कराई थीं। मामले को प्रारम्भिक तौर पर कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का नाम देना चाहा पर कांड के अनुसंधान में प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्य तथा प्रतिवेदनों के आधार पर हत्या की घटना को सत्य माना गया।

बरौनी थाना पहुंच डीआईजी कमज़ोर वर्ग आमिर जावेद ने सुमंत कुमार पासवान हत्याकांड का किया समीक्षा 2अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण तथा वरीय पदाधिकारी के के समीक्षा उपरान्त तीन नामज़द प्राथमिकी आरोपितों का नाम अनुप्रेषित करते हुए शेष चार नामज़द प्राथमिकी आरोपितों त्रिवेणी सिंह, बंसी सिंह, अरविन्द सिंह एवं निक्की सिंह पर आरोप पत्र 30 अप्रैल 2023 को तत्कालीन अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार द्वारा माननीय न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। इससे पहले कांड के अनुसंधान में प्रथम अनुसंधानकर्ता तत्कालीन थानाध्यक्ष बरौनी पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रहे थे।

बरौनी थाना पहुंच डीआईजी कमज़ोर वर्ग आमिर जावेद ने सुमंत कुमार पासवान हत्याकांड का किया समीक्षा 3मामला काफ़ी चर्चित और हाईप्रोफाइल होने के कारण दोनों में से कोई अनुसंधानकर्ता ने कोई जोख़िम नहीं उठाते हुए तत्परता से कांड का अनुसंधान कर न्यायालय में फ़ाइनल फॉर्मेट सब्मिट कर दिया। हालाँकि किसी ने एक भी नामज़द प्राथमिकी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं किया है। वहीं कांड की वादिनि मृतक की मां माला देवी एवं पिता गणेश पासवान ने बताया कि वह आज भी वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना से सन्दर्भित जानकारी जो हमसे पूछी गई हम अपने स्तर से सबका जवाब दिए हैं। मामला कोर्ट में है अगली सुनवाई अगले महीने में होगी।

Share This Article