प्रभारी सीडीपीओ ने सात आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

गुरुवार को प्रभारी सीडीपीओ संगीता कुमारी ने सात आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीडीपीओ द्वारा वीरपुर पश्चिम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42, 43, 44, 45, 92, 94 तथा वीरपुर पूर्वी पंचायत के केंद्र संख्या 40 का औचक निरीक्षण किया । 

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, केंद्र की साफ-सफाई, पठन-पाठन का निरीक्षण करते हुये बच्चों का भौतिक सत्यापन भी किया। सीडीपीओ ने विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुये बेहतर केंद्र संचालन के लिये सेविकाओं को आवश्यक निर्देश दिया। 

प्रभारी सीडीपीओ ने सात आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण 2निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर सेविका लक्ष्मी कुमारी, सहायिका सुधा कुमारी मौजूद थी। वहां कुल 44 बच्चे उपस्थित मिले। उक्त केंद्र की व्यवस्था से सीडीपीओ काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी भी उपस्थित थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article