समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों की टीम ने महादलित टोला का किया स्थलीय निरीक्षण

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड के विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में शुक्रवार को को प्रखंड क्षेत्र के नौला में रह रहे महादलित टोला में विभिन्न स्थलिय समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्यों से स्थलिय निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों की टीम ने महादलित टोला का किया स्थलीय निरीक्षण 2टीम में मौजूद बीडीओ डीओ पंकज कुमार शक्तिधर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह, मनरेगा के पीओ कुलानंद सहनी शामिल थे। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने महादलित परिवारों की राशन कार्ड,आवास,जल निकासी की व्यवस्था सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए।

समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों की टीम ने महादलित टोला का किया स्थलीय निरीक्षण 3मौके पर संबंधित विभाग के कर्मी सहित मुखिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। वहीं गेनहरपुर में भी अधिकारियों की टीम द्वारा जीविका  भवन का प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।इस दौरान सीओ भाई विरेंद्र,बीडीओ , मनरेगा पीओ द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article