एआई कैमरे लगाने पर दिया फोकस, सीएस डीएस रहे मौजूद
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डीएम ने ओटी, इमरजेंसी, लेबर वार्ड और ओपीडी सहित सभी विभागों की समीक्षा की और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में सुरक्षा और निगरानी के लिए एआई आधारित कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत “जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में नई पहल की गई है, जिसमें एलसीडी स्क्रीन पर डॉक्टरों की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।
साथ ही ऑर्थो मरीजों के लिए सीएमआर मशीन की शुरुआत भी की गई। जिससे मरीजों को बेहतर और आसान तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था मिले. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह और डीएस राजीव रंजन मौजूद रहे।
डीएनबी भारत डेस्क