मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरौनी स्टेशन का किया गया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बरौनी-पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM)  विवेक भूषण सूद द्वारा बरौनी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, फास्ट फूड ट्रैक, स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज, ट्रैक, पुस्तकालय, कैंटीन, वॉशिंग पिट, पार्किंग एरिया आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया साथ ही बरौनी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया गया।

- Sponsored Ads-

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरौनी स्टेशन का किया गया निरीक्षण 2निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं एवं स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा, सुचारु परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिये।मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article