बेगूसराय में दबंगई: एसी लगवाने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगई की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। मामूली विवाद में दबंगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है।घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल गांव की है, जहां स्वर्गीय शिवनंदन शाह के पुत्र संजय कुमार शाह की कथित तौर पर दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

वहीं हमले में सोनू कुमार, संतान देवी, अरुणा कुमारी, अन्नू कुमार और प्रेम कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।परिजनों के अनुसार, संजय कुमार शाह अपने घर में एसी का विंडो यूनिट लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से संजय शाह पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी बेरहमी से पीटा गया।परिजनों का आरोप है कि आरोपी गांव के दबंग हैं और पहले से जमीन पर कब्जा करने का दबाव बना रहे थे। इसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

बेगूसराय में दबंगई: एसी लगवाने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल 2हमले में संजय कुमार शाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article