वीरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

DNB Bharat Desk

कौन कहता है कि शराब में दम नहीं होता है। एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर मौहुआ शराब बेचने का जहां आरोप लगा रहा था। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि शराब पीकर रोज गाली गलौज किया करता है। इसी वजह से वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 17 राजापुर सिकरौहुला में शनिवार को देर शाम में दो पक्षों के बिच हुए मार पीट पीट की घटना में एक पक्ष से तीन लोग तो दुसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष से घायलों में सुबोध कुमार ने बताया कि विजय सहनी और विजय सहनी के पुत्र सौरभ कुमार बराबर शराब पीकर गाली गलौज किया करते हैं।रात भी कर रहे थे।गाली गलौज करने से मना किया तो सोरभ कुमार कांच की बोतल से सर पर प्रहार कर हमें, हमारी बहन लक्ष्मी कुमारी को और पिता प्रदीप सहनी को घायल कर दिया है।

वीरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल 2वहीं वीजय सहनी ने दुसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि अबैध महुआ शराब की खरीद विक्री किया करता है। और हमारे साथ रोज गाली गलौज किया करता है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन मिलने पर आगे कि कारवाई किया जाएगा।

Share This Article