जुआ खेलने के विवाद को लेकर गोलीबारी,दो युवक घायल,हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में देर रात नौ बजे हिलसा में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला काजी बाजार मोहल्ला। बदमाशों ने पार्षद के भांजे समेत दो युवक को मारी गोली, दोनो की हालत नाजुक, मामले की जांच में जुटी पुलिस। आपको बता दे की हिलसा शहर के काजी बाजार मोहल्ले में शाम के नौ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से हिलसा इलाका दहल गया।

- Sponsored Ads-

गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो के पैर में ही गोली लगी है।घायल का नाम दयानन्द प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उर्फ हरेराम है जबकि दूसरा सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र विकास कुमार है।

जुआ खेलने के विवाद को लेकर गोलीबारी,दो युवक घायल,हालत नाजुक 2वही घटना के संबंध में हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गोलीबारी की घटना जुआ खेलने के विवाद को लेकर हुई है क्योंकि एक दिन पूर्व में भी इसी इलाके में जुआ खेलने के विवाद को लेकर दो गुटों में कहा सुनी और मारपीट हुई थी। आज जिस जगह गोलीबारी की घटना घटी है उस इलाके में गाड़ियों का जमावड़ा रहता है। पुलिस घटना के तहकीकात में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article